77वें गणतंत्र दिवस पर अनुसूचित जनजाति छात्रावास में हर्षोल्लास के साथ आयोजन

0
IMG-20260128-WA0026

(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)

ओबरा/राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति अनुसूचित जनजाति बालक एवं बालिका छात्रावास, ओमरा, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र भदौरिया जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख श्री अजीत रावत, श्री अनवर अली, श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी, अधीक्षिका श्रीमती उषा कुमारी निरंकारी, श्री संतोष कुमार पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में छात्रावास के बड़ी संख्या में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!