77वें गणतंत्र दिवस पर गांधी कस्तूरबा विद्यालय उमौरा में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित

0
IMG-20260128-WA0028

(जी.के. मदान/आदित्य सोनी)

(सोनभद्र)। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गांधी कस्तूरबा विद्यालय, उमौरा में भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज, सोनभद्र श्री मुकुंद आनंद पांडेय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण से हुई, जिसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान “जन-गण-मन अधिनायक जय हे” का सामूहिक रूप से गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गांधी कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही खेलकूद गतिविधियों में भी छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!