सीओ हर्ष पाण्डेय की निगरानी में पिपरी-रेणुकूट में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई होली
*डीजे प्रतिबंध का सख्ती से पालन, पुलिस की मुस्तैदी से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना क्षेत्र तथा रेणुकूट इलाके में इस वर्ष होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। त्योहार के दौरान क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली।
न्यूज़ कवरेज के दौरान यह देखा गया कि पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया गया, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में अनुशासन और शांति का माहौल बना रहा।

पिपरी क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पाण्डेय की निगरानी में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के कारण लोगों ने होली का पर्व पूरे उत्साह, शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाया। पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता के चलते त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस दौरान पिपरी क्षेत्र के नए थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव तथा रेणुकूट के नए चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने स्थानीय पत्रकारों से भी शिष्टाचार भेंट की, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसहयोग तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
