होली पर्व के बाद पुलिस लाइन चुर्क में मना होली मिलन समारोह, अधिकारियों-कर्मचारियों ने खेली गुलाल की होली
*एसपी अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली मिलन, एक-दूसरे को दी बधाई*
(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)
सोनभद्र। होली पर्व के सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जनपद के विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
होली मिलन समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
