12 घंटे में अनपरा पुलिस ने सुलझाई शराब दुकान चोरी, आरोपी गिरफ्तार – स्वैप मशीन व नगदी बरामद

0
IMG-20260308-WA0013

*नशे की लत और कर्ज के कारण की चोरी, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुआ खुलासा*

(जी.के.मदान/आदित्य सोनी)

अनपरा (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्वैप मशीन व नगद धनराशि बरामद की है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में अनपरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार काशी मोड़ के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से स्वैप मशीन, नगद धनराशि तथा शराब की बोतल चोरी हो गई थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग ₹1,30,000 बताई गई थी। इस संबंध में थाना अनपरा में मु0अ0सं0 47/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

दिनांक 08 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाथी पार्क, अनपरा कॉलोनी के पास से अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप चौहान (33 वर्ष) पुत्र स्व. गामा प्रसाद निवासी अनपरा कॉलोनी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (स्थायी पता– गोपालगंज, बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत है और उसका मासिक वेतन लगभग ₹42,000 है, लेकिन वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है। नशे की लत के कारण उसका अधिकांश पैसा खर्च हो जाता है और उस पर काफी कर्ज हो गया है। इसी कारण नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि चोरी की गई शराब वह पी चुका है तथा कुछ नगद धनराशि भी खर्च कर चुका है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

बरामदगी:

01 अदद स्वैप मशीन (OASYS कंपनी)

नगद धनराशि

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा

का0 रमेश गौड़, थाना अनपरा

का0 शशिभूषण, थाना अनपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!