हिंडाल्को रेणुकूट में सुरक्षा माह के तहत सेफ्टी क्विज़ व डिजिटाइजेशन प्रतियोगिता का आयोजन

0
IMG-20260308-WA0023

*सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों व संविदाकार कर्मियों ने दिखाया उत्साह*

(आदित्य सोनी)

 रेणुकूट (सोनभद्र)। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेणुकूट संयंत्र में सुरक्षा माह के तहत रविवार 08 मार्च 2026 को सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता एवं डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों और संविदाकार कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेंटर में किया गया, जिसमें संविदाकार कर्मचारियों और हिंदाल्को कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रारंभिक चरण के बाद फाइनल राउंड के लिए चार टीमों का चयन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया, जबकि ज्यूरी सदस्य के रूप में रिडक्शन प्लांट के कामता प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।

संविदाकार सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान: फेब्रिकेशन प्लांट टीम – विकास कान्त मौर्या (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), राहुल कुमार गुप्ता (मेसर्स अवतार पेपर), अमरजीत शर्मा (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल)

द्वितीय स्थान (संयुक्त):

यूटिलिटी प्लांट टीम – त्रिभुवन प्रसाद (मेसर्स एस.के. कंस्ट्रक्शन), मनोज कुमार (मेसर्स सूर्या एसोसिएट्स), के.के. रॉय (मेसर्स भुल्लन)

एलुमिना प्लांट टीम – अशोक (मेसर्स बजरंग कंस्ट्रक्शन), अमित त्रिपाठी व वरुण (मेसर्स हैमलमान)

तृतीय स्थान: रिडक्शन प्लांट टीम – हर्ष जायसवाल (मेसर्स अनिता स्क्रैप), अमरेन्द्र अकेला (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), अजीत मिश्रा (मेसर्स जायसवाल)

हिंदाल्को कर्मचारी सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान: फेब्रिकेशन प्लांट टीम – हर्षवर्धन राज, उमेश मौर्या, आशीष कुमार पटेल

द्वितीय स्थान: रिडक्शन प्लांट टीम – कीर्ति सिंह, अमित सिंह, पवन श्रीवास्तव

तृतीय स्थान: एलुमिना प्लांट टीम – आकाश डोंगरे, कुलदीप, उपेन्द्र चौधरी

इसके साथ ही डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता में विभिन्न प्लांटों की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में टीमों को डिजिटल तकनीक और ऑटोमेशन के माध्यम से कार्यों को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने पर प्रस्तुतीकरण देना था।

निर्णायक मंडल में सुरेन्द्र तिवारी, सुदर्शन अलाजंगी, महेश मांगरे, मधुस्मिता साहू और कमल किशोर शामिल रहे। निर्णायकों के समक्ष सभी टीमों ने अपने विचार और तकनीकी प्रस्तुतियां दीं।

प्रतियोगिता के परिणाम:

प्रथम स्थान: रिडक्शन प्लांट टीम – हेमंत लोढ़ा, हर्ष गर्ग, अंकित कुमार

द्वितीय स्थान: फेब्रिकेशन प्लांट टीम – अनामिका राजवंशी, जसप्रीत सिंह, अनुराग द्विवेदी

तृतीय स्थान: एलुमिना प्लांट टीम – अंकित, निखिल, आमिर

कार्यक्रम का संचालन सुभादीप भट्टाचार्य ने किया, जबकि विजेता टीमों की घोषणा सुरेन्द्र तिवारी द्वारा की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!