लखनऊ के पांच सितारा होटल में गूंजा महिला सशक्तिकरण का स्वर

0
IMG-20260309-WA0013

*डिक्की मंच से महिलाओं ने लिया प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में सक्रिय भागीदारी का संकल्प*

(जी.के.मदान)

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोमतीनगर विस्तार स्थित पांच सितारा होटल Celestial Manor में महिला सशक्तिकरण को समर्पित भव्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज, शिक्षा, उद्योग, व्यवसाय और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और परिश्रम से नई पहचान बना रही है तथा समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने Dalit Indian Chamber of Commerce and Industry (DICCI) के मंच से उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि आर्थिक गतिविधियों और उद्यमिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम का आयोजन ड्रीमवर्ल्ड रिजॉर्ट की प्रबंध निदेशक श्रीमती मनीषा वर्मा एवं DICCI उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री मनीष वर्मा द्वारा उनके निजी पांच सितारा होटल Celestial Manor में किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!